इटावा औरैया, मार्च 26 -- आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर बिरारी पेट्रोल पंप के पास बाइक में पेट्रोल डलवाकर लौट रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार घायल कर दिया। गांव कुशगवां बादशाहपुर निवासी विजयपाल और अनीश दोनों गुरुवार शाम करीब 4 बजे पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल डलवाकर कर अपने घर जा रहे थे। तभी उपरोक्त स्थान पर कोई अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और गिरकर दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन युवकों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.