गंगापार, अप्रैल 19 -- प्रयागराज-रीवा हाईवे पर बारा थाना क्षेत्र अंतर्गत मैदा मोड़ पर बाइक सवार दो बुजुर्ग व्यापारियों को अज्ञात वाहन ने रविवार सुबह टक्कर मार दी। दोनों की मौत हो गई। व्यापारियों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। कौंधियारा थाना क्षेत्र अंतर्गत जारी बाजार निवासी 70 वर्षीय सेहत बहादुर केसरवानी पुत्र मोती लाल केसरवानी और 65 वर्षीय बिहारी केसरवानी पुत्र बच्चू लाल केसरवानी गल्ला का कारोबार करते थे। वे गांवों से गल्ला खरीद कर मंडी में बेचते थे। रविवार सुबह घर से तैयार होकर दोनों बुजुर्ग गांव में गल्ला खरीदने बाइक से निकले थे। जारी से कुछ ही दूरी पर व्यापारियों को रीवा रोड पर मैदा मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर चौकी इंचार्ज जारी चंद्र शेखर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे औ...