मुरादाबाद, मार्च 19 -- अज्ञात वाहन की टक्कर से बीती रात बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई और गंभीर रूप से घायल एक युवक को मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना पुलिस ने तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। कस्बा ऊमरी कलां के मोहल्ला नसीराबाद निवासी मोहम्मद साकिब पुत्र हनीफ उम्र 22 वर्ष, आजम पुत्र शहाबुद्दीन उम्र 20 वर्ष, अयूब पुत्र वकील अहमद उमर 22 वर्ष बुधवार की रात मोहल्ला जुमे का बाजार बाइक से सवार होकर कांठ से कुछ सामान खरीदने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक अमरोहा मार्ग पर गोशाला के सामने पुल के ऊपर पहुंची तो सामने से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बुलेट मोटरसाइकिल में सामने से टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो...