बांदा, फरवरी 20 -- बांदा। बांदा-टांडा नेशनल हाईवे पर गुरुवार देर शाम माटा गांव के पास एक शादी समारोह में शामिल होने आई तीन वर्षीय मासूम को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जनपद फतेहपुर के बिंदकी थाना के खजुआ गोभा गांव निवासी रेखा यादव अपने तीन वर्षीय बेटी अंकिता के साथ अपनी मौसेरी बहन रचना की शादी समारोह में शामिल होने माटा गांव आई थीं। गुरूवार देर रात अंकिता अपनी हम उम्र बच्ची के साथ गांव के पास एक दुकान से सामान लेने जा रही थी। इसी दौरान फतेहपुर की ओर से तेज गति से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने मासूम को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अंकिता की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद स्थाानीय लोगों ने जाम लगा दिया। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.