हाथरस, मार्च 6 -- सिकंदराराऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़ रोड स्थित गांव हुसैनपुर के पास बुधवार तड़के बाइक सवार तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिसा ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक सवार तीनों युवक दिल्ली से कायमगंज दरगाह जाने के लिए निकले थे। 20 वर्षीय समीर पुत्र मुन्ना खां निवासी गांव समतोई, थाना सिडपुरा जिला कासगंज, 26 वर्षीय असलम पुत्र राजुद्दीन धोसिया, थाना चिलौरी फरूखाबाद तथा 25 वर्षीय मुस्तकीम पुत्र इकबालद्दीन गांव कम्पिल, फरूखाबाद कुछ समय से दिल्ली के नागलोई में रहकर मेहनत मजदूरी करते थे। ये तीनों दोस्त दिल्ली से मंगलवार रात करीब 12 बजे कायमगंज दरगाह के लिए निकले थे। सिकंदराराऊ में हाईवे पर गांव हुसैनपुर के पास अज्ञात वाहन बाइक सवार तीनों युवकों को...