लखनऊ, फरवरी 25 -- बलरामपुर संवाददाता। बलरामपुर के गौरा चौराहा के मथुरा विलासपुर गांव में मंगलवार की रात अज्ञात वाहन ने सफारी को टक्कर मार दी। सफारी चालक मथुरा विलासपुर गांव निवासी 22 वर्षीय मोहन यादव पुत्र चिनकन की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में सवार एक अन्य युवक को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मोहन अपने सफारी वाहन में सवार होकर भोजपुर गांव से घर लौट रहा था। गाड़ी वह खुद चला रहा था। उसके साथ गांव का एक अन्य युवक भी बैठा था। वह अपने गांव मथुरा विलासपुर पहुंच गया था। इसी बीच अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। सफारी सड़क के दक्षिण स्थित गांव निवासी अलीम के तालाब में जाकर पलट गई। दुर्घटना होते ही ग्रामीण बचाव के लिए दौड़ पड़े। देखते ही देखते घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने मोहन और दू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.