कानपुर, अप्रैल 13 -- कानपुर, संवाददाता। महाराजपुर में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार डेयरी संचालक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की है। मूलरूप से फतेहपुर के खागा स्थित अजईपुर गांव निवासी 25 वर्षीय शिव बहादुर दूध डेयरी संचालक थे। परिवार में पत्नी प्रतिभा और छह माह की बेटी है। परिजनों ने बताया कि वह अपनी छोटी बहन केतिकी के घर सरसौल में रहते थे और चकेरी में दूध डेयरी चलाते थे। रविवार रात वह सरसौल लौट रहे थे। रास्ते में हाथीपुर स्थित गड़गुड़िया पुल पर अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मारकर भाग निकला। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की टक्कर से दूधिए की मौत हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें हैलट भिजवाया, जहां उनकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.