मथुरा, नवम्बर 14 -- सौंख। थाना मगोर्रा अंतर्गत गांव लालपुर निवासी युवक की सौंख रोड पर गांव मल्हू के समीप ज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। गांव लालपुर, मगोर्रा निवासी राजवीर सिंह ने बताया के उसका बड़ा भाई देवेंद्र (36) अपने साले हेमंत निवासी हस्तपुर, इगलास, अलीगढ़ के साथ गांव पैंठा से पशुओं के लिए धान का पुआर (चारा) लेकर ट्रैक्टर ट्रॉली से आ रहे थे। बताते हैं कि तभी रात को सौंख- मथुरा रोड पर गांव मल्हू के समीप अज्ञात वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए ट्रैक्टर ट्रोली में टक्कर मार दी। इसके चलते देवेन्द्र व हेमंत गंभीर रूप से घायल हो गये। इनको उपचार के लिये भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने देवेन्द्र को मृत घोषित कर दिया,...