लखीमपुरखीरी, मार्च 13 -- निघासन-पलिया स्टेट हाइवे पर बुधवार रात खैरहनी गांव के पास तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। टक्कर मारने वाली गाड़ी का पता नहीं चल सका है। घायल युवकों को निघासन सीएचसी से लखीमपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया था। इनमें से एक की मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के सुक्खनपुरवा निवासी 35 वर्षीय सूरज अपने साथी दिलीप के साथ बुधवार रात करीब सात बजे अपनी बाइक पर सवार होकर सलीमाबाद से अपने घर वापस लौट रहा था। खैरहनी मोड़ पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक चला रहे सूरज के सिर और सीने में गंभीर चोटें आई थीं, जबकि पीछे बैठे दिलीप का पैर टूट गया था। लोगों ने दोनों को निघासन सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने से डॉक्टरों ने दोनों को लखीमपुर जिला अस्पताल र...