कौशाम्बी, मार्च 3 -- अज्ञात वाहन की टक्कर से जख्मी हुए चरवा के पंसौर गांव निवासी एक मजदूर की मंगलवार सुबह सांसें थम गईं। उसे प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। चरवा थाना क्षेत्र के पंसौर गांव का 20 वर्षीय रवींद्र पुत्र रामनाथ मजदूरी करता था। एक मार्च की शाम वह कहीं से मजदूरी करके घर लौट रहा था। बड़ेगांव में पानी टंकी के समीप पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हुए श्रमिक को परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। यहां से प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया था। हालांकि, परिवार वालों ने प्रयागराज के निजी अस्पताल में एडमिट करा दिया था। वहां मंगलवार की सुबह उसकी सांसें थम गईं। घटना के बाद से परिवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.