आगरा, जून 2 -- ढोलना क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई और दुर्घटना की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस के मुताबिक मंगलवार की दोपहर करीब एक बजकर 20 मिनट पर नगला खंगार गांव के समीप सड़क दुर्घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। नगला खंगार गांव पर नर्सरी के निकट बाइक क्षतिग्रस्त पड़ी थी, जबकि बाइक सवार युवक मृतावस्था में था। स्थानीय लोगों ने बताया कि वाहन की टक्कर से उसकी मौत हुई है। युवक कासगंज की ओर से बाइक से गुजर रहा था। पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को कब्जे में ले लिया और शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए। इंस्पेक्टर ढोलना जगदीशचंद्र ने बताया कि मृतक की शिनाख्त 28 वर्षीय आकाश गौ...