शाहजहांपुर, मई 23 -- तिलहर। अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार चौकीदार घायल हो गया। पुलिस ने सीएचसी पर चौकीदार को भर्ती कराया जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इटौआ गांव के 55 वर्षीय चौकीदार मोरपाल साइकिल द्वारा गांव से तिलहर आ रहे थे। रास्ते में कुतुबपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। कोतवाल प्रिंस शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की टक्कर से चौकीदार घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...