हरदोई, मई 2 -- बेनीगंज। हरदोई-सीतापुर मार्ग स्थित नया गांव बाजार के पास शुक्रवार की देर रात में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से चचेरे भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। भम्मापुरवा निवासी 30 वर्षीय अनुज और 28 वर्षीय छोटू चचेरे भाई हैं। दोनों रिश्तेदारी में बारात में शामिल होने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। रात के समय जब वे नया गांव बाजार के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि अनुज की मौके पर मौत हो गई, जबकि छोटू गंभीर रूप घायल हो गया। सूचना मिलते ही प्रताप नगर चौकी प्रभारी दीपक कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। इसी बीच कोतवाली प्रभारी मारकंडेय सिंह ने तत्परता दिखाते हुए घायल को अपनी सरकारी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावा पहुंचा...