बिजनौर, मार्च 28 -- चंदक। वाहन की टक्कर लगने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे बिजनौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे परिजनों ने चंडीगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया। वहां भी सुधार न होने पर उसे मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना मंडावर क्षेत्र के गांव राजारामपुर निवासी प्रेम सिंह का 32 वर्षीय पुत्र ऋषिपाल सिंह 25 फरवरी बुधवार की शाम आठ बजे के करीब दयालवाला से अपनी बाइक से घर आ रहा था। जैसे ही वह बादशाहपुर मार्ग पर सोत की पुलिया के पास पहुंचा तो कोई अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने थाने में तहरीर देते हुए उस...