अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल पल्लेदार की मौत, परिवार में मचा कोहराम
कन्नौज, सितम्बर 5 -- जलालाबाद। अलीगढ़-कानपुर ग्रीनफील्ड हाईवे के सर्विस रोड पर हजरतपुर गांव के पास शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक पल्लेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। फतेहपुर जसौदा के 31 वर्षीय ऋषिपाल कठेरिया नवाब सिंह के बेटे थे। परिजनों के अनुसार, ऋषिपाल शुक्रवार रात तिलपई के एक कोल्ड स्टोरेज से पल्लेदारी कर पैदल अपने घर लौट रहे थे। हजरतपुर गांव के सामने पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऋषिपाल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर नेशनल हाईवे की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज तिर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.