औरैया, मार्च 23 -- कुदरकोट। कुदरकोट-एरवा कटरा मार्ग पर गपकापुर के पास बीती रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही प्रधान प्रतिनिधि रोहितास कुमार मौके पर पहुंचे और पशु चिकित्सक को जानकारी दी। पशु चिकित्सा टीम एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंची और घायल गोवंश का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद गोवंश को सुरक्षित रूप से गौ आश्रय स्थल भिजवा दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.