अज्ञात वाहन की टक्कर से खाद लदा ई-रिक्शा पलटा, चालक गंभीर
औरैया, अगस्त 29 -- नेशनल हाईवे पर शनिवार शाम गोपालपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से खाद की बोरियां लदा ई-रिक्शा लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 25 वर्षीय चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी अजीतमल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने सैफई रेफर कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के ऊंचा रामनगर निवासी 25 वर्षीय ब्रजेंद्र कुमार शनिवार शाम मुरादगंज स्थित विपिन ट्रेडर्स से ई-रिक्शा लोडर में 20 बोरी खाद लादकर अनंतराम स्थित एक दुकान पर पहुंचाने जा रहा था। गोपालपुर गांव के पास हाईवे पर पहुंचने के दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ब्रजेंद्र उछलकर सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.