बरेली, अगस्त 9 -- मीरगंज। हाईवे पर शुक्रवार की रात पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने हरिद्वार जा रहे कांवड़ियों की बाइक में टक्कर मार दी। इससे अभिषेक कश्यप व सनी शर्मा निवासी हरदोई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए बरेली भेज दिया। पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचना दी। दोनों कांवड़िए हरदोई से रात में कांवड़ देने बाइक से हरिद्वार जा रहे थे। यह भी पढ़ें- हादसों में तीन कांवड़ियों की मौत, 12 घायल यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर : सड़क हादसे में पानीपत के बाइक सवार दो कांवड़ियों की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...