अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो पलटा, पांच महिलाएं घायल
गोरखपुर, जून 25 -- बेलीपार, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर गुरुवार सुबह एक ऑटो को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया और उसमें सवार पांच महिलाएं घायल हो गईं जबकि चालक सुरक्षित बच गया। कौड़ीराम निवासी चालक पीयूष यात्रियों को लेकर गोरखपुर जा रहा था। चनऊ गांव के पास पीछे से किसी तेज रफ्तार वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसकी विंडस्क्रीन टूटकर अलग जा गिरी। आसपास के लोगों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को कब्जे में लेकर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के कारण कुछ समय तक सड़क पर जाम की स्थिति भी बनी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.