अज्ञात वाहन की टक्कर से एलआईसी एजेंट की मौत
हरदोई, जुलाई 1 -- हरदोई, संवाददाता। हरदोई जिले में बघौली थाना क्षेत्र के भेलावां गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एलआईसी एजेंट की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन घायल को पहले कछौना सीएचसी और फिर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। ऊदनपुर निवासी कुलदीप श्रीवास्तव एलआईसी एजेंट थे। वह एक पैर से दिव्यांग थे। दो भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके पिता रामदास ने बताया कि बुधवार शाम करीब 6:30 बजे कुलदीप बाइक से बाजार करने के लिए निकले थे। लौटते समय भेलावां गांव के निकट किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें कछौना सीएचसी ले गए। वहां से हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.