इटावा औरैया, जुलाई 6 -- जसवंतनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार शाम एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जब तक अस्पताल ले जाया गया तब तक एक युवक की मौत हो गई। फिरोजाबाद के मोहल्ला ऐलाननगर निवासी 24 साल के सचिन पुत्र विवेक और 23 साल के हेमंत पुत्र नेताजी इटावा में अपने दोस्त से मिलकर बाइक से सोमवार की शाम को घर लौट रहे थे। वे धौलपुर खेड़ा स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने इटावा-आगरा मार्ग पर पहुंचे थे तभी तेज रफ्तार किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कमल भाटी, उपनिरीक्षक ललित किशोर चतुर्वेदी और उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों...