रांची, सितम्बर 6 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा-तपकरा मुख्य पथ पर कमड़ा गांव के समीप रविवार शाम करीब सात बजे हुए सड़क हादसे में तपकरा थाना के एएसआई जलेश्वर उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके सिर और एक आंख में गंभीर चोट आई है। बताया गया कि एएसआई जलेश्वर उरांव शाम को तोरपा से फल लेकर बाइक से तपकरा लौट रहे थे। इसी दौरान कमड़ा के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया:हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल एएसआई को एंबुलेंस के माध्यम से रेफरल अस्पताल तोरपा पहुंचाया गया। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: सड़क हादसे में युवक जख्मी यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर द...