हमीरपुर, अप्रैल 24 -- मौदहा, संवाददाता। नेशनल हाईवे 34 पर ऑटो को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर मार दी। जिससे महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महिला की हालत गंभीर देख सदर अस्पताल रेफर किया है। महोबा जनपद के गयोड़ी गाँव निवासी 24 वर्षीय आशु पुत्र रामसजीवन व उसकी 22 वर्षीय पत्नी पूजा ऑटो से गुरुवार देर शाम हमीरपुर जा रहे थे। ऑटो को मकराव गाँव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिंससे पूजा, आशू व ऑटो चालक रमेश घायल हो गया। राहगिरों की मदद से एम्बूलेंस द्वारा कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- भरथुआ के पास ऑटो पलटा, तीन घायल जहां चिकित्सकों ने पूजा की हालत में सुधार न होने पर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...