अंबेडकर नगर, जून 30 -- टांडा (अम्बेडकरनगर), संवाददाता। कोतवाली टांडा क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर रामपुर कला के निकट एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। शोकाकुल परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं मृतक के बेटे ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बसखारी थाना क्षेत्र के ग्राम बरही मोहनपुर निवासी राजेश शर्मा 29 जून की देर रात अपनी मोटरसाइकिल से हाईवे मार्ग से घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान टांडा कोतवाली क्षेत्र के रामपुर कला हाईवे के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए。 यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की दर्दनाक मौत, बेटे ने दर्ज कराई तहरीरम...