बदायूं, मार्च 18 -- बदायूं। एमएफ हाईवे पर अलापुर इलाके में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार पूर्व प्रधान के बेटे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार बीती रात अलापुर से अपने गांव की ओर लौट रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। हादसे की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हादसा बीती रात 11 बजे अलापुर रामलीला मैदान के पास हुआ। क्षेत्र के नगरिया चिकन गांव निवासी आशीष पुत्र पुत्तूलाल 30 वर्ष अलापुर से बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। जैसे ही बाइक सवार रामलीला मैदान के पास पहुंचा तभी तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन बाइक में टक्कर मारता हुआ निकल गया। टक्कर लगने से बाइक सवार आशीष सड़क पर सिर के बल जा गिरे। जिससे उनकी कुछ देर छटपटाने के बाद मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां डाक्ट...