हाथरस, मई 31 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के गांव महौ के निकट शुक्रवार की रात अज्ञात वहान ने बाइक सवार युवक में टक्कर मार दी। सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजेश 45 पुत्र महिपाल सिंह निवासी वाहनपुर थाना जंक्शन खेती-बाड़ी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। शुक्रवार की रात वह अपने गांव से महौं जा रहा था। गांव महौ के पास उसकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। राजेश को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की टक्कर बाइक सवार युवक की मौत जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार क...