अज्ञात वाहन की टक्कर छर्रा के सर्राफ की मौत
अलीगढ़, अप्रैल 6 -- बरला, संवाददाता। कस्बे के प्रमुख व्यवसायी और अतरौली रोड स्थित सर्राफ की दुकान के स्वामी दयानन्द प्रेमी (62 वर्ष) की शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार और स्थानीय व्यापारिक समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, वासुदेव के पुत्र दयानन्द प्रेमी शनिवार की शाम फुसावली गांव में एक तेरहवीं संस्कार में शामिल होने गए थे। देर शाम जब वे वापस छर्रा लौट रहे थे, तभी टिकटा गांव के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, और वह सड़क किनारे झाड़ी में जाकर गिरे। उन्हें छर्रा के निजी अस्पताल ले जाया गया वहां से प्राथमिक उपचार के उपरांत जे एन मेडिकल अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।मृतक अपने पीछे चार पुत्र और दो पुत्रिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.