दुमका, जून 21 -- जामा, प्रतिनिधि। जामा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान दुधुआ गांव निवासी मारमन देवी 60 वर्ष के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मारमन देवी अपने मायके दुधुवा गांव से अपने घर गोवारी पैदल जा रही थीं। इसी दौरान सेजापहाड़ी और ढाकोडीह के बीच किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल जामा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, दुमका भेजा। वहां चिकित्सकों द्वारा इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं ...