गढ़वा, दिसम्बर 5 -- गढ़वा। बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के भैंसबेडवा गांव निवासी सरजू भुइयां का पुत्र 27 वर्षीय सुनील राम मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि वह अपने ससुराल गया था। वहां से मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। उसी बीच एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। घटना के बाद परिजनों ने उसे घायल अवस्था में सदर अस्पताल भर्ती कराया। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.