गोड्डा, फरवरी 18 -- पोड़ैयाहाट। थाना क्षेत्र के गोड्डा पोड़ैयाहाट एनएच 133 राजमार्ग डीबीएल प्लांट के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार महडा गांव निवासी राजेश ठाकुर (42) बर्ष युवक की मौत हो गई है। घटना बीते सोमवार देर रात की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक कठौंन हटिया से मोटरसाइकिल लेकर अपने घर आ रहा था। इस दौरान विपरीत दिशा से अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।जिससे युवक घटनास्थल पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना कि जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पहुंचे और युवक को सदर अस्पताल भेजवाया गया और घटना कि जानकारी परिजनों को दी।जानकारी मिलते ही परिजन आनन फानन में सदर अस्पताल पहुंचा।जहां कुछ देर बाद इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम हुआ और परिजन एवं आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआव...