दुमका, दिसम्बर 24 -- शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। दुमका-रामपुरहाट मार्ग में चाय पानीमोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है ढोलकट्टा का सुभास्टीन टुडू बाइक से शिकारीपाड़ा बाजार की ओर आ रहा था कि दुमका से सरसडंगाल की ओर गिट्टी लेने जा रही ट्रक चालक तीव्र गति से परिचालन करते हुए बाइक सवाल व्यक्ति को धक्का मार फरार हो यगया। जिससे मौके पर बाइक सवार व्यक्ति ट्रक के चपेट में आने से सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर शिकारीपाड़ा पुलिस घटनास्थल पहुंचकर घायल व्यक्ति को शिकारीपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां से बेहतर इलाज के लिए चिकित्सक द्वारा दुमका फूलो झानो अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बता दे दुमका रामपुरहाट मार्ग में सड़क सुरक्षा अधिनि...