देवघर, मार्च 16 -- देवघर। देवघर-दुमका सड़क पर जरमुंडी थाना क्षेत्र के मोदी मोड़ के पास शनिवार रात में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक चालक प्राइवेट शिक्षक रॉबिन आंस की मौत हो गई। मृतक दुमका जिले के तालझारी थाना क्षेत्र के सहारा गांव के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, रविवार की रात रॉबिन किसी निमंत्रण में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान मोदी मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। राहगीरों ने तुरंत घटना की सूचना सरकारी टोल फ्री नंबर पर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रॉबिन को इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर ले जाया गया। प्राथमिक जांच के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मृतक के परिवार को मिलते ही वे सदर अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए श...