गोपालगंज, जनवरी 29 -- गोपालगंज,नगर प्रतिनिधि। जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के छवही गांव के समीप एनएच-27 पर बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक ट्रक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान छवही गांव निवासी राजेश प्रसाद के 35 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रंजन कुमार ट्रक चलाने का काम करता था। वह बुधवार देर रात छवही गांव स्थित गिरि पेट्रोल पंप पर ट्रक खड़ा कर पैदल अपने घर जा रहा था। इसी दौरान एनएच-27 पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मांझागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल भेजा। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के दो बेटियां और एक बेटा है। घटना के बाद परिव...