अज्ञात वाहन की चपेट में आने से इकलौते बच्चे की मौत
हाथरस, अप्रैल 24 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के गांव महौ में बुधवार की देर शाम शादी समारोह में शामिल होने आए इकलौते बच्चे को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। सड़क हादसे में बच्चे की मौत हो गई। इससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। पवन 9 पुत्र श्याम सिंह निवासी पोरा थाना सिकंदराराऊ कक्षा तीन का छात्र था। उसके माता-पिता मेहनत मजदूरी करते हैं। वह अपने माता-पिता के साथ शादी समारोह में शामिल होने महौ आया था। रात में वह दुकान से खाने की चीज लेने के लिए गया तो अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मामले की जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए। पवन को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते ही परिजन शोक में डूब गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.