भदोही, दिसम्बर 25 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के झिलियापुल के पास ओवरब्रिज पर चढ़ते समय बुधवार की सुबह अज्ञात वाहन के टक्कर से अरविंद बिंद सवरा औराई, घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। औराई थाना क्षेत्र के सवरा निवासी अरविंद बाइक से सुभाष नगर अपने ससुराल जा रहे थे। जैसे ही झिलियापुल ओवरब्रिज के पास पहुंचे थे कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पीआरबी पुलिस एम्बुलेंस से सीएचसी गोपीगंज भेज दिया। जहां हालत चिंताजनक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी पर परिजन अस्पताल पहुंच गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...