लोहरदगा, मार्च 23 -- भंडरा, प्रतिनिधि। लोहरदगा के भंडरा-चट्टी मुख्य सड़क पर सोमवार को कचमची गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। भंडरा थाना पुलिस की मदद से इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा पहुंचाया गया। जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार बगड़ू थाना क्षेत्र के बोंगा गांव निवासी जगरनाथ उरांव के 18 वर्षीय पुत्र मनीष उरांव, राम उरांव के 18 वर्षीय पुत्र श्यामपाल उरांव और सेन्हा थाना क्षेत्र के तुरियाडीह गांव निवासी मंगला उरांव के 22 वर्षीय पुत्र आशीष उरांव अपनी बाईक से भीठा सरहुल देख कर अपने घर लौट रहे थे। इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन के चपेट में आ गये। इससे सभी बाईक सवार घायल हो गए। फिलहाल सभी की स्थिति खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...