पलामू, जनवरी 31 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के महावीर मोड़ के समीप शनिवार को दिन में अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों के सहयोग से तीनों लोगों को मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया जहां इलाज जारी है। घायलों की पहचान शहर थाना क्षेत्र के जीएलए कॉलेज गेट कचरवा मोहल्ला निवासी राजन कुमार, मोती देवी एवं कश्मीर निवासी मानसू कुमारी के रूप में की गई है। राजन कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह बाइक पर सवार होकर तरहसी थाना क्षेत्र के कसमार गांव रिश्तेदार के घर जा रहे थे। इसी क्रम में जैसे ही महावीर मोड़ के समीप पहुंचे वैसे ही पीछे से आ रही अज्ञात वाहन बाइक में धक्का मारते हुए भाग निकला बाद में स्थानीय लोगों की सहयोग से सभी घायल लोगों को एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया जहां इलाज ज...