लखीमपुरखीरी, जनवरी 27 -- थाना धौरहरा क्षेत्र के गांव मेढकौआ निवासी एक युवक करीब 15 दिन पहले अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। बताते हैं कि परिजनों लखनऊ के कई अस्पतालों में इलाज कराया लेकिन सेहत में सुधार न होने के कारण वापस घर ले आए। शुक्रवार की शाम युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना धौरहरा क्षेत्र के गांव मेढ़कौआ निवासी 25 वर्षीय राम चन्द्र 15 दिन पहले बाइक से घर लौट रहा था। बताते हैं कि अमेडी रोड स्थित एक पोल्ट्री फार्म के पास वह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने युवक का इलाज जिला अस्पताल से लेकर लखनऊ के कई अस्पतालों में कराया, लेकिन सेहत में सुधार न होने से परिजन उसको घर वापस ले आए। शुक्रवार की शाम राम चन्द्र की मौत ह...