देवघर, मार्च 30 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र में 25 मार्च 2026 की रात सड़क दुर्घटना में 32 वर्षीय अजीज उल रहमान गंभीर रुप से घायल हो गए । वह मूल रुप से दुमका जिला के बंदरजोरी गांव निवासी है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया । जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया । डॉक्टर के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घायल के मामा 38 वर्षीय आफताब आलम ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात वाहन चालक पर प्राथमिकी दर्ज कराया है। प्राथमिकी दर्ज के अनुसार दुर्घटना की सूचना उन्हें 26 मार्च की सुबह करीब 3 बजे दीदी के फोन पर मिली। पीड़ित मामा ने बताया कि उन्होंने तुरंत सदर अस्पताल देवघर पहुंचकर जानकारी ली, तो वहां के डॉक्टर ने बताया कि अजीज को नगर थाना की गश्ती गाड़ी द्वारा सुबह लगभग 1 बजे लाया गया। गश्ती ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.