कुशीनगर, जनवरी 28 -- अहिरौली बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के कप्तानगंज-पिपराइच मार्ग पर महुअवा खुर्द चौराहे के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया और आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी। थाना क्षेत्र के धोधरही टोला भरपटिया निवासी ओम प्रकाश राजभर 45 वर्ष पुत्र स्व. इनर राजभर अपने बाइक से गोरखपुर से घर वापस लौट रहा था। अभी वह अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के महुअवा खुर्द चौराहे के समीप पहुंचा था कि तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। किसी ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी, जिस पर उपनिरीक्षक नन्दलाल यादव, अमीन अहमद, कांस्टेबल संदीप यादव, अनिल यादव, पंकज यादव, धनंजय कुमार मौके पर पहुंचकर घटना की सूचना परिजनों को दी।...