लखीमपुरखीरी, मार्च 7 -- थाना क्षेत्र के सिंधौना गांव में शनिवार दोपहर अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग में छह घर और एक घारी जल गई। आग में घरों में रखे सामान सहित दो मवेशी भी जलकर मर गए। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी पहुंचे। शनिवार दोपहर श्रीराम विश्वकर्मा के घर अचानक आग लग गई। श्रीराम के घर के साथ आग ने पड़ोस के मेवालाल, रामसनेही, राधेश्याम, संजय, लल्ला और बलराम भार्गव के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। वहां पहुंचे पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की आग बुझाने में मदद की। लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग में घरों में रखा अनाज, कपड़े और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। दमकल गाड़ी आग बुझने के बाद वहां पहुंच पाई। आग की चपेट में आए खुशीराम के बेटे की 25 फरवरी को शादी हुई थी। बहू-बेटे को शा...