कटिहार, मार्च 6 -- सेमापुर। संवाद सूत्र बरारी थाना क्षेत्र में लक्ष्मीपुर में लगे केले की फसल अज्ञात लोगों द्वारा काटकर बर्बाद करने का मामला सामने आया है। इस घटना से पीड़ित महिला ने बरारी थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। मिली जानकारी के अनुसार सदर टोला मरघिया गांव की निवासी नुरेफा खातून, पति मोहम्मद महफूज ने बरारी थाना में दिए आवेदन में बताया है कि उनके लक्ष्मीपुर सरदार नगर गांव में लीज पर जमीन लिया है जिसमें केले की फसल अच्छी तरह तैयार हो रही थी और कुछ ही दिनों में उत्पादन होने की उम्मीद थी।अज्ञात लोगों ने 4 मार्च की रात खेत में घुसकर करीब 40 केले के पेड़ काट दिए। सुबह जब वह खेत पर पहुंची तो देखा कि सभी केले के पेड़ कटे पड़े हैं और पूरी फसल बर्बाद हो गई है। इस घटना से उन्हें काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना के बाद पीड़िता ने अप...