सोनभद्र, अप्रैल 4 -- सलखन। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी के कुशहिया टोला निवासी इसरावती देवी पत्नी राजेश अगरिया ने थाने में तहरीर देकर पुत्र का मोबाइल छीनने का आरोप अज्ञात लोगों पर लगाया है। पीड़िता ने बताया कि उसका पुत्र 17 वर्षीय विनोद कुमार शुक्रवार की रात काम कर घर लौट रहा था। गुर्मा चौकी के मारकुंडी स्थित काला पानी के समीप रात 11 बजे चार अज्ञात लोगों ने उसका मोबाइल छीन लिया। पीड़िता ने उक्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...