कोडरमा, मार्च 7 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया थाना क्षेत्र के मडुआटांड़ रेलवे ओवरब्रिज के समीप बीती रात अज्ञात लोगों ने एक गुमटी में आग लगा दी, जिससे उसमें रखे सामान जलकर राख हो गए। आग लगने से गुमटी संचालिका को करीब 20 हजार रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। बताया जाता है कि गुमटी का संचालन शांति देवी (पति प्रयाग पंडित) द्वारा किया जाता था। घटना के समय गुमटी बंद थी। रात में किसी समय अज्ञात लोगों ने गुमटी में आग लगा दी। सुबह जब आसपास के लोगों की नजर जली हुई गुमटी पर पड़ी तो घटना की जानकारी मिली। आग की चपेट में आने से गुमटी में रखे बेसन, कुरकुरे, बिस्कुट, साबुन सहित अन्य दैनिक उपयोग के सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। पीड़िता शांति देवी ने बताया कि इसी गुमटी के सहारे वे अपने परिवार का भरण-पोषण करती थीं। गुमटी जल जाने से उनकी रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.