हरदोई, अप्रैल 14 -- हरदोई। मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखे अज्ञात युवक के शव की मंगलवार को शिनाख्त हो गई। मृतक की पहचान कोतवाली देहात क्षेत्र के मोहलिया शिवपार निवासी नन्हे के रूप में हुई है। वह शाहाबाद फायर स्टेशन में संविदा कर्मचारी था। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि बीते दिनों पड़े मिले अज्ञात युवक के शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया था। मृतक के भतीजे अमित अस्पताल पहुंचे और शव की पहचान अपने चाचा नन्हे के रूप में की। भतीजे अमित ने बताया कि नन्हे शाहाबाद फायर स्टेशन में संविदा पर कार्यरत थे और अधिकतर समय वहीं रहते थे। उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी तक स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर मंगलवार दोपहर करीब दो बजे शव का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.