बांका, अप्रैल 30 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना क्षेत्र के डटबाटी गांव के समीप सोमवार को मिले अज्ञात शव की पहचान पुलिस ने कर ली है। हालांकि उसी दिन एक महिला का शव भी मिला था, उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद मृतक की पहचान दौना गांव के मिथुन दास के रूप में हुई।

शव की पहचान मालूम हो कि युवक के शव की पहचान के लिए पुलिस ने आसपास के थानों में फोटो सर्कुलेट किया था साथ ही लोगों ने सोशल मीडिया पर भी फोटो वायरल किया था। गंगापुर गढैल में मृतक के रिश्तेदारों ने जब फोटो देखा तब उसकी पहचान मिथुन दास के रूप में की। मृतक के परिजन भी थाना पहुंचे तथा पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया।

मृतक की आपराधिक पृष्ठभूमि पुलिस ने बताया कि मृतक अंतरजिला बाइक चोर गिर...