उन्नाव, अप्रैल 27 -- सफीपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के जसरा गांव के बाहर रविवार सुबह एक प्लाट में खड़े पेड़ से अज्ञात युवक का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन सफलता न मिलने पर शव को मर्च्युरी में रखवा दिया गया। पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान करवाने में जुट गई है। शव दो दिन पुराना बताया जा रहा है।कोतवाली क्षेत्र के जसरा गांव के बाहर रविवार को ग्रामीण बाग में आम की फसल देखने गए हुए थे। तभी कानपुर बालामऊ रेलवे ट्रैक के समीप सुनसान क्षेत्र स्थिति एक प्लाट में खड़े आम के पेड़ से युवक का शव लटका देख अवाक रह गए। यह भी पढ़ें- दो दिनों से लापता युवक का पेड़ पर लटका मिला शव, परिजनों में कोहराम शव मिलने की खबर फैलते ही लोगों का मौके पर मजमा लग गय...