हमीरपुर, अप्रैल 23 -- राठ। कस्बे के फरसौलियाना मोहल्ला निवासी नासरा ने बताया कि 21 अप्रैल की रात 10 बजे उसका नाती रिजवान पुत्र शकील के साथ कुछ अज्ञात लोगों ने उरई बस स्टैंड स्थित एक पैलेस के बाहर गाली-गलौज कर मारपीट की। पैलेस के लोगों के आने पर अज्ञात लोग जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मारपीट से नाती लहूलुहान हो गया। उसके शरीर पर गंभीर चोट आई। इलाज के लिए सरकारी लाया गया। जहां से मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। नासरा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.