चम्पावत, सितम्बर 19 -- बनबसा। शारदा बैराज चौकी क्षेत्र में एक अज्ञात महिला ने शारदा नदी में छलांग लगा दी। पुलिस के गोताखोरों ने महिला को नदी से निकाल कर टनकपुर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। शारदा बैराज चौकी प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि शुक्रवार को करीब 32 वर्षीय एक अज्ञात महिला ने शारदा नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस के गोताखोरों ने महिला को नदी से बाहर निकाल। महिला को टनकपुर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित किया। बनबसा के थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि महिला पहनावे से नेपाली प्रतीत हो रही है। उन्होंने बताया कि महिला के परिजनों की खोजबीन की जा रही है। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...