औरंगाबाद, फरवरी 10 -- औरंगाबाद पुलिस ने एक अज्ञात महिला के शव की पहचान के लिए प्रयास शुरू किया है। बताया गया कि 6 फरवरी को सलैया रेलवे स्टेशन के पास एक महिला और एक बच्ची जख्मी हालत में पुलिस को मिली थी। इलाज के क्रम में महिला की मौत हो गई, जबकि बच्ची सुरक्षित है। शव औरंगाबाद सदर अस्पताल के शीत गृह में पहचान के लिए रखा गया है। इस संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना औरंगाबाद नगर थाना को देने का आग्रह किया गया है। बताया गया कि महिला के सिर और अन्य जगहों पर गंभीर चोट आई थी, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...